ब्रेकिंग न्यूज़

बेहराकुदर बमबाजी मामले में नया मोड़, आरोपी के पिता ने बेटे को बताया निर्दोष, निष्पक्ष जांच की मांग

👉बेहराकुदर बमबाजी केस: आरोपी के पिता बोले—बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया

👉अवैध कोयला कारोबार के विरोध से जुड़ा बेहराकुदर बमबाजी मामला, पिता ने उठाए सवाल

👉बरोरा के बेहराकुदर बमकांड पर विवाद, आरोपी के पिता ने प्रशासन से मांगी निष्पक्ष जांच

धनबाद: बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर में 5 मार्च को हुई बमबाजी की घटना को लेकर अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस मामले में आरोपी बनाए गए शुभम सिंह के पिता राजू सिंह ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके बेटे पर लगाए गए आरोप एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं।

राजू सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि घटना के समय वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बमबाजी का वीडियो बनाने के लिए पहले से कुछ लोग तैयार थे और जानबूझकर उनके बेटे का नाम वीडियो में लिया गया, ताकि उसे फंसाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले के पीछे स्थानीय जंगल क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार का विरोध मुख्य वजह हो सकता है। राजू सिंह के अनुसार, उनके बेटे सहित कुछ युवकों ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके कारण पहले भी उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। अब उसी विवाद को आधार बनाकर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

वहीं बरोरा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही बमबाजी की घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा किया जाएगा।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button