ब्रेकिंग न्यूज़

विजय झा ने नव निर्वाचित पार्षदों को दी बधाई, बुके देकर किया सम्मान

👉पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने पार्षद शहाबुद्दिन और निरुपमा देवी को दी जीत की शुभकामनाएं

👉जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें पार्षद: विजय झा

👉वार्ड 2 और 5 के पार्षदों का विजय झा ने किया सम्मान, बुके देकर दी बधाई

👉सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पार्षदों को दी जीत की शुभकामनाएं

पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने वार्ड संख्या–2 के नव निर्वाचित पार्षद मो. शहाबुद्दिन और वार्ड संख्या–5 की पार्षद श्रीमती निरुपमा देवी को उनके आवास पर पहुंचकर बुके देकर शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विजय झा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ आप दोनों को जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए अपने-अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, अधिवक्ता एनुल अंसारी, परवेज अंसारी, वार्ड संख्या–5 के पार्षद पति एवं आर्मी के जवान सूरज पासवान, अशोक पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने भी नव निर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई दी।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button