केंदुआ मोड़ पर मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप, फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घसीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

👉केंदुआ मोड़ पर सनसनीखेज वारदात: फल विक्रेता को कार से घसीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा आरोपी को
👉धनबाद में हैरान करने वाली घटना: विरोध करने पर फल दुकानदार को कार में खींचकर 100 मीटर तक घसीटा
👉बियर पीने से रोका तो भड़का युवक, फल दुकानदार को कार से घसीटने का आरोप
धनबाद जिले के केंदुआ मोड़ पर गुरुवार को मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। बियर पीने का विरोध करने पर एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना केंदुआ मोड़ स्थित बिहारीलाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक कार आकर फल के ठेले के सामने रुकी। कार से उतरकर एक युवक सड़क किनारे बियर की बोतल रखकर पीने लगा। जब फल दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को जबरन अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी भगा दी। इस दौरान दुकानदार करीब 100 मीटर तक कार के साथ घिसटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Subscribe to my channel