धनबाद में शराब पार्टी के दौरान बवाल, दो पक्षों में पथराव; एसआई रोहित कुमार घायल
- 👉लोयाबाद में शराब पीने के दौरान विवाद, मारपीट के बाद पथराव;पुलिस ने पांच को लिया हिरासत में
👉एकड़ा पुल के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में सब-इंस्पेक्टर घायल
👉शराब पार्टी बनी झगड़े की वजह, लोयाबाद में हंगामा; कई थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति
धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित एकड़ा पुल के समीप शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद मामला और बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान लोयाबाद थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष के लोग पहले एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद शुरू हुआ। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा और मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए लोयाबाद थाना के साथ-साथ पुटकी, जोगता, सोनारडीह और मुनीडीह थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पूरे इलाके में पुलिस की नजर बनी हुई है।


Subscribe to my channel