IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थान

Rajasthan News घर के बाहर खड़ा चोरीशुदा ट्रेक्टर बरामद, 02 आरोपी गिरफता

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

एंकर-रायसिंहनगर  मुकलावा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में खुलासा कर दिया गया है पुलिस उपाधीक्षक अनु विश्नोई ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है पुलिस द्वारा आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद ट्रैक्टर बरामद करने के लिए टीम का गठन किया गया था.प्रकरण में आरोपी अनिल निवासी 17 टीके ढाणी

मुकलावा को बिरधवाल बस स्टैंड से पूनमचंद उर्फ पवन निवासी मुकलावा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जा से चोरीशुदा ट्रेक्टर बरामद कर लिया है । गिरफतारशुदा आरोपीगण से चोरी की अन्य वारदातो के संबंध में अनुसंधान जारी है । मुकलावा पुलिस द्वारा मामले में सहायक उप निरीक्षक कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, रविन्द्रपाल बजरंग, प्रमोद कुमार पुलिस थाना मुकलावा व हेड कांस्टेबल योगेश इस कार्रवाई में शामिल रहे । और साथ में अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है. गौरतलब है कि इस चोरी की वारदात की खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें जल्द ही ट्रैक्टर बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई थी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button