पिछड़ा वर्ग समाज मिले पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष से, सात सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग ने छग शासन के पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर एस विश्वकर्मा से भेंट कर सात सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार छ्ग शासन के पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के पदाधिकारियों का एक दिवसीय बस्तर दौरे पर थे। इस दौरान उनके द्वारा पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं और पात्र हितग्राहियों को समुचित लाभ की स्थिति जानने समाज व उनके पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान छग पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग ने संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़ के नेतृत्व में ओबीसी समाज की मांगे प्रस्तुत की। जिसमे ओबीसी समुदाय को 27प्रतिशत आरक्षण 9वीं अनुसूची में शामिल करते हुए प्रदान करना, पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़े वर्ग को पूर्व की भांति आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाये, ओबीसी नॉन कृमिलेयर की आय सीमा 8 लाख से बढ़ाकार 15 तक किया जाये, संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 100 सीटरओबीसी छात्रावास का निर्माण किया जाये, एस टी/एससी /ओबीसी के विद्यार्थियों के हित में यू.जी.सी. कानून को लागू किया जाये,सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लिए जिला बस्तर जगदलपुर में जमीन एवं भवन आबंटन किया जाए। इसके साथ ही सरकार बस्तर एवं सरगुजा संभाग में पेसा कानून को पूर्णतया लागू करने जा रही है, जो कि स्वागत योग्य है, किन्तु सरकार से आग्रह है कि लागू करने के पूर्व पिछड़ा वर्ग समाज को विश्वास में लेकर उसमे हमारी भागीदारी सुनिश्चित की जाए अन्यथा इसका खुलकर विरोध किया जायेगा।

इस दौरान धाकड़ समाज, साहू समाज, सेन समाज, मरार समाज, शौडिक समाज, केंवट समाज, सुंडी समाज, कलार समाज, धोबी समाज, मरार समाज, कुम्हार समाज, बैरागी समाज, कुर्मी समाज, लोहार समाज, कोस्टा देंवांगन समाज, लोहार समाज, सोनार समाज आदि के समाज प्रमुख गण उपस्थित थे।




Subscribe to my channel