ब्रेकिंग न्यूज़

भाजयुमो ने कांग्रेसियो के सामने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका, अभिलाष यादव

जगदलपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के कार्यालय पहुंचने से पहले ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप राहुल गाँधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया और कांग्रेसियों के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, जिला महामंत्री सत्यम झा, जिला महामंत्री राम प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने किया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इस कृत्य का वहां उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों ने विरोध किया और स्पष्ट संदेश दिया कि देशविरोधी गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस जनता को भ्रमित करना चाह रही थी जिसे भाजयुमो ने असफल किया l

 

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button