अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News रात के अंधेरे में नहर से पकड़ी गई लकड़ी चोरी वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर रेहडा को किया जब्त

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

एंकर- वन विभाग रायसिंहनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान नहर से लकड़ी चोरी करते ले जाते ट्रैक्टर- रेहडा को किया जब्त किया गया है. वन विभाग की कार्यवाही में मौके से आरोपी ट्रैक्टर रेहडा छोड़कर फरार हो गए. सहायक वनपाल अजयपाल ,विजयसिंह इस कार्रवाई को अंजाम दिया है

रात्रि गस्त के दोरान रेंज रायसिंहनगर अधीन सी सी माइनर पर शीशम व देशी किकर की हरी ईमारती लक़ड़ी काटकर एक ट्रेक़टर रेहड़े में भरकर नहर के पटड़े पर से होते हुए जाते 4-5 व्यक्तियों को रोका तो सभी ट्रेकटर रेहड़ा वहीं छोड़कर भाग गये . वन विभाग की जाँच करने पर पता चला कि सी सी माइनर की 1-2 आरडी से वन विभाग के पेड़ चोरी कर ले जा रहे थे .ट्रेकटर मय रेहड़ा समेत लकड़ी ज़ब्त कर रायसिंहनगर वन विभाग के कार्यालय में लाया गया है. वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर मालिक व चोरों का पता लगाया जा रहा है. वन विभाग के रेंजर पवन कुमार विश्नोई ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक का पता चलने के बाद वन विभाग द्वारा इसके बाद वन अधिनियम 1953 की धारा 30,32,41,42 के तहत कार्यवाही की जायेगी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button