ब्रेकिंग न्यूज़
स्वयं को CID अधिकारी बताकर धौंस जमाने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार फर्जी आईडी कार्ड व “नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर घूम रहा था, स्कार्पियो सहित सामग्री जप्त
टोल टैक्स से बचने एवं अवैध लाभ लेने हेतु कर रहा था दुरुपयोग,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर सतत एवं सघन निगरानी रखी जा रही है। कानून का दुरुपयोग कर आमजन को भ्रमित करने अथवा अवैध लाभ प्राप्त करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 21.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 05 AU 6136 में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो एवं “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है तथा स्वयं को CID अधिकारी बताकर आमजन को धौंस दिखा रहा है।




Subscribe to my channel