उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

काल बना गंग नहर एक ही परिवार के तीन दीप बुझने से #भरथना शोक में डूबा

काल बना गंग नहर एक ही परिवार के तीन दीप बुझने से #भरथना शोक में डूबा

#इटावा। भरथना कस्बे के मुहल्ला मोतीगंज में उस समय मातम छा गया जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों — #राजीव_गुप्ता उर्फ कल्लन (60) वर्ष, उनकी पत्नी #मधु गुप्ता (55) वर्ष और उनके पुत्र #शुभम गुप्ता (26) वर्ष की सड़क हादसे में असमय मौत की खबर पहुंची। हंसते-खेलते घर से निकला परिवार कभी वापस नहीं लौट पाया।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बताया जाता है कि राजीव गुप्ता परिवार सहित कार से #दिबियापुर में अपने मामा की पुत्री के तेल कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पारिवारिक खुशियों के बीच किसी ने सोचा भी नहीं था कि वापसी का सफर आखिरी सफर होगा। देर रात अछल्दा–दिबियापुर मार्ग पर गंग नहर के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।

रात के अंधेरे में हुए इस भीषण हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही #पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद वाहन को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक जिंदगी की डोर टूट चुकी थी।

घटना की खबर जैसे ही #मोतीगंज पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। सूर्य मोहन गुप्ता, इति गुप्ता और मोहिनी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। #औरैया जनपद में हुए पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गुरुवार देर शाम जब घर भरथना पहुंचे तो पड़ोसियों और परिचितों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी के पास ढांढस बंधाने के लिए शब्द नहीं थे।

मृतक के समधी बाबा #रामशरण ने बताया मृतक पिता, पुत्र, पत्नी तीनों का अंतिम #संस्कार शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे ॐ ओम श्री पागल बाबा गंगासागर धाम पर बने पंचतत्व विलीन स्थल में राशियों के अनुसार विधिविधान से होगा।

#Etawah #Auraiya #News #Post #AcvidentNews #photo #Image

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button