Rajasthan News हेंडर कुएं में गिरे युवक को रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाला बाहर

रिपोर्टर राम प्रताप शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान
श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर कस्बे के वार्ड नंबर तीन आरसीपी कॉलोनी के वाटर वर्क्स में बने कुएं में युवक के गिरने के बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, युवक पास में पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ने का प्रयास कर रहा था इसी बीच पैर फिसलने से युवक महिपाल 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया
हेड पंप से पानी भर रही महिला ने इस पूरे वाक्य को देखा महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा कॉन्स्टेबल बीरू राम सहित प्रशासन की टीम ने कड़ी मेहनत कर युवक को कुएं से बाहर निकाला इस दौरान विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रहे कॉन्स्टेबल के सार्थक प्रयासों से सीमित संसाधनों से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया इसके बाद युवक को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया गनीमत की बात यह रही कि महिला की सजगता वह कॉन्स्टेबल की तत्परता के कारण कुएं में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया वह उसकी जान बचाई जा सकी।



Subscribe to my channel