अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मोटर पंप की चोरी का नहीं थम रहा सिलसिला

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज : जिला के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मोटर पंप चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। दर्जनों किसानों को यह गिरोह निशाना बना चुका है। लेकिन लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से परहेज करते हैं। इस कारण चोरों का मनोबल ऊंचा है।महराजगंज जिले बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लेहरा और ग्राम दुबौलिया में सिंचाई के लिए लगे मोटर पंपसेट (Pumpset) की चोरी की लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन चोर मोटर पंप गायब कर देते हैं। इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई किसान रतजगा कर रहे हैं।

दिन प्रतिदिन चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसानों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लेहरा और दुबौलिया के ग्राम में अभी तक बहुत से मोटर पंपसेट चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी सप्ताह लगभग 4 मोटर पंप चोरी हो चुके हैं।चोरों ने खेतों में लगे मोटर पंप सेट की चोरी के साथ ही साथ मौका पाते ही मोबाईल , टुल्लू पंप और साईकिल भी चुरा लेते है। इस बार कुछ लोगो ने चोरो के खिलाफ थाने पर प्रार्थना पत्र देकर किए कार्रवाई की मांग।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button