ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद महेश कश्यप ने किया ₹298.02 लाख के तटरक्षण कार्य का भूमिपूजन

बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और किसानों की उपजाऊ भूमि को नदी के कटाव से बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम भैसगांव के समीप नारंगी नदी पर स्वीकृत ₹298.02 लाख की लागत वाले तटरक्षण कार्य का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। ग्रामीणों ने सांसद कश्यप का पारंपरिक रूप से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। परियोजना के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

​​भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नारंगी नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए वर्षा ऋतु हमेशा चिंता का विषय रहती थी। बाढ़ के कारण न केवल फसलें बर्बाद होती थीं, बल्कि आवासीय क्षेत्रों पर भी खतरा मंडराता था। उन्होंने कहा,यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे किसानों की कृषि भूमि सुरक्षित होगी और ग्रामीणों को बाढ़ की विभीषिका से स्थायी सुरक्षा मिलेगी।

​जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल ने डबल इंजन सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह तटरक्षण कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने कहा कि जल संसाधन से जुड़े ये निर्माण कार्य ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के अपने संकल्प पर अडिग है।

​​इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष जयवती कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,रामानंद मिश्रा,उदबोराम नाग,सरपंच मदन बघेल,ग्राम पुजारी,कुलधर भारती,अर्जुन कोर्राम,चैतन भारती,जगदीश मोर्य,चमेली साहू,सुस्मिता मिस्त्री,बसंती पटेल,फूलसिह,जीवनाथ बघेल,बलराम साहनी,सोनारू,रामसाय,पिंकी मोर्य,शतबती मोर्य,पिल्लूराम सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button