ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर वीआईपी क्लब में राजस्तरीय लॉन टेनिस स्पर्धा..

रायपुर वीआईपी क्लब में राजस्तरीय लॉन टेनिस स्पर्धा आयोजित की गई थी, छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खिलाड़ियों के मध्य सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले गए जिसमे बस्तर के सीनियर्स सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले में बस्तर के सीनियर खिलाड़ियों का दबदबा रहा एवं प्रतियोगिता में बस्तर की अमिट छाप छोड़ी विभिन्न वर्गों में बस्तर के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सिंगल्स के मुकाबले जोगेंद्र पाल सिंह रनरअप रहे, सीनियर सिंगल्स मुकाबले में थॉमस फिलिप सेमीफाइनलिस्ट रहे, वही डबल्स मुकाबले में थॉमस/ जोगेंद्र की जोड़ी ने कुणाल चालीसगांवकर/राहुल सिंह की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में हराया, थॉमस/जोगेंद्र की जोड़ी विजेता रही,वही कुणाल/राहुल की जोड़ी रनरअप रही, सीनियर डबल्स में हरदीप सिंह/थॉमस फिलिप की जोड़ी सेमीफाइनलिस्ट रही।

टीम के साथ गए सीनियर खिलाड़ी मो. फिरोज डॉ के एल आजाद एवं मनोज पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं बधाई प्रेषित की। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सुनील सुराणा ने थॉमस फिलिप एवं कुणाल चालीसगांवकर को बस्तर में टेनिस को बढ़ावा देने और बुलंदियों तक पंहुचाने के लिए उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया. जिस पर थॉमस फिलिप और कुणाल चालीसगांवकर ने उन्हें बताया की बस्तर में अभी लगभग छोटे छोटे बच्चे लगभग 40 से 45 बच्चे खेल रहें हैं. ग्राउंड की कमी के कारण कुछ और बच्चे इस खेल से जुड़ना चाह् रहें हैं पर उन्हें मौका नहीं मिल रहा हैं.

 

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button