ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड 4 को नंबर वन बनाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरीं बंधना सिन्हा

धनबाद : दिनांक 8 फरवरी 2026 को धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 4 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती बंधना सिन्हा (क्रमांक संख्या 11, कैरम बोर्ड छाप) ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सिजुआ 10 नंबर के समीप पूर्व लोयाबाद मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह के आवासीय कार्यालय में आयोजित भाजपा की सभा में भाग लिया।

सभा के दौरान उन्होंने बाघमारा विधायक माननीय श्री शत्रुघ्न महतो से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बंधना सिन्हा ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड संख्या 4 को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और इसे नंबर वन वार्ड बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही और सभी ने प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button