ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड-06 में विकास की नई पहल का वादा, स्वेता कुमारी ने जारी किया घोषणा पत्र

👉मुफ्त एम्बुलेंस से लेकर पक्की नाली तक—स्वेता कुमारी ने रखी विकास की रूपरेखा

👉वार्ड-06 के सर्वांगीण विकास का संकल्प, स्वेता कुमारी ने मांगा जनता का समर्थन

👉बिजली-पानी, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस, स्वेता कुमारी ने पेश किया विजन प्लान

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-06 से पार्षद प्रत्याशी स्वेता कुमारी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर क्षेत्र के विकास का खाका प्रस्तुत किया है। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हुए जनता से समर्थन की अपील की है।

घोषणा पत्र में स्वेता कुमारी ने वार्ड-06 में 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का वादा किया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अलावा वार्ड अंतर्गत आने वाले सभी लीज होल्ड गांवों में मुफ्त बिजली और पानी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

उन्होंने वार्ड क्षेत्र के सभी तालाब, कुएं एवं डोबा की सफाई और सौंदर्यीकरण कराने का भी आश्वासन दिया है। साथ ही वंचित और जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस कनेक्शन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया है।

स्वेता कुमारी ने वार्ड के प्रत्येक गांव और मोहल्ले में पक्की और व्यवस्थित नाली निर्माण कराने, निजी आंगनबाड़ी, लाइब्रेरी और राशन कोटा की सुविधा उपलब्ध कराने का भी संकल्प दोहराया।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रमांक संख्या-5 पर साइकिल अथवा पम्प छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड-06 को विकास की नई दिशा दी जा सके।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button