कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न
जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा विकासखंड वजीरगंज के कृषकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने कृषकों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आवाह्न किया । उन्होंने बताया कि कृषि रसायनो का अंधाधुंध प्रयोग बंद कर मृदा परीक्षण की संस्तुति केà आधार पर खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करें । उन्होने कद्दू वर्गीय सब्जियों की वैज्ञानिक खेती, आम एवं लीची की बागवानी,मृदा परीक्षण, हरी खाद की खेती, फसल अवशेष प्रबंधन आदि,डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने फल एवं सब्जी पौध उत्पादन तकनीक, फल परिरक्षण खेती में उन्नतशील कृषि यंत्रों का प्रयोग आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर मदन यादव बीटीएम, शिवा कृषि तकनीकी संस्थान के वीबी सिंह, नित्यानंद शुक्ला साहित प्रगतिशील कृषकों लोकराज सिंह, प्रेम नारायण, राज बहादुर सिंह, राजकुमार यादव,मोनू,सुधाकर तथा प्रगतिशील महिला कृषकों लक्ष्मी देवी, कामिनी, उर्मिला देवी आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।



Subscribe to my channel