ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद नगर निगम चुनाव: महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, चुनावी सरगर्मी तेज

👉महापौर चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न

👉नगर निकाय चुनाव: महापौर उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह, प्रचार अभियान को मिलेगी रफ्तार

👉धनबाद में महापौर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 29 प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न जारी

👉चुनावी मैदान सजा, महापौर प्रत्याशियों को मिले अलग-अलग चुनाव चिह्न

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को महापौर पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो ने कुल 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न प्रदान किया।

निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी सूची के अनुसार अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच तथा चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। वहीं जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो. परवेज खान को कार्पेट और प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा चुनाव चिह्न दिया गया।

इसके अलावा बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म और यौगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न मिला। वहीं रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा तथा मो. रुस्तम अंसारी को बांसुरी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई तथा के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न दिया गया।

चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार को तेज करने में जुट जाएंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल भी धीरे-धीरे गरमाने लगा है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button