ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में सांसद महेश कश्यप की मथुरा सांसद हेमा मालिनी से भेंट, बस्तर आगमन का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली में आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की प्रख्यात अभिनेत्री, मथुरा की सांसद एवं संसद में वरिष्ठ सहयोगी हेमा मालिनी से आत्मीय एवं सार्थक भेंट हुई। भेंट के दौरान महेश कश्यप ने सांसद हेमा मालिनी को बस्तर आगमन का औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

सांसद हेमा मालिनी ने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति विशेष रुचि व्यक्त की। उन्होंने निकट भविष्य में बस्तर आने की अपनी सहमति देते हुए कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक विविधता उन्हें सदैव आकर्षित करती रही है।

सांसद महेश कश्यप ने इस अवसर पर बस्तर की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन संभावनाओं एवं सामाजिक आर्थिक विकास से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button