ब्रेकिंग न्यूज़

गोवर्धन पहाड़ी मंदिर में महायज्ञ की गूंज, विजय झा व गौतम मंडल ने की पूजा-अर्चना

बाघमारा

माटीगाढ़ा स्थित गोवर्धन पहाड़ी मंदिर में आयोजित श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह राधे-कृष्ण, शिव परिवार एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूर्व वियाडा अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा तथा सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे कोयलांचल क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

महायज्ञ परिसर में धार्मिक माहौल के बीच दोनों समाजसेवियों ने यज्ञ कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच भाईचारे एवं एकता की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर यज्ञ कमिटी के संरक्षक वैधनाथ यादव, टी.पी. पांडेय, लगनदेव यादव, पप्पू सिंह, इंदल यादव, सुरेंद्र यादव, राज कुमार यादव, नकुल महतो, इंद्रासन यादव, सुनील यादव, गोपाल चंद्र गोप, अनिरुद्ध यादव, मैनेजर यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button