ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने 5 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने 5 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में कटनी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलहरी चौकी पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश कर जिले में सक्रिय चोरी नेटवर्क पर करारी चोट की है। इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिसिंग कार्य के लिए आज 03 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार बिलहरी चौकी क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और सतर्क गश्त के आधार पर योजनाबद्ध कार्रवाई की। परिणामस्वरूप एक संगठित चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, चौकी प्रभारी श्री सुयश पांडेय, प्रधान आरक्षक श्री संतोष प्रजापति, आरक्षक श्री लव धुर्वे सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। टीम की सक्रियता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में
थाना प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,
चौकी प्रभारी श्री सुयश पांडेय,
प्रधान आरक्षक श्री संतोष प्रजापति,
आरक्षक श्री लव धुर्वे
एवं एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि “कटनी पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को इसी तरह प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।”

इस कार्रवाई से न सिर्फ चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी, बल्कि अपराधियों में पुलिस का खौफ भी बढ़ेगा। कटनी पुलिस की इस सफलता की जिलेभर में सराहना हो रही है।

Katni Madhya Pradesh News @ Repoter Shivcharan yadav

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button