ब्रेकिंग न्यूज़

स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में विधायक विनायक गोयल हुए शामिल, मितानिन दीदियों को किया सम्मानित

लोहण्डीगुड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराऊर (आम बगीचा) में आज स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHNSC) द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनायक गोयल ने कहा कि स्वस्थ पंचायत ही सशक्त समाज की नींव होती है। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाएं तभी सफल होंगी, जब पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आम नागरिक मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने ग्राम पंचायत धाराऊर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन, टीकाकरण और साफ-सफाई जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा पोषणयुक्त आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक विनायक गोयल ने मितानिन दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि मितानिन दीदियां गांव की रीढ़ हैं, जो घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देती हैं और कठिन परिस्थितियों में भी सेवा भाव से कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में मितानिन दीदियों का योगदान अतुलनीय है।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य समिति की सक्रियता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे खुले में शौच से मुक्त गांव, स्वच्छता अभियान और पोषण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप , पदमनी कश्यप , जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष बसंत कश्यप , रितेश दास जोशी , जिला मंत्री रैतुराम बघेल , मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप , पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर , नरेश खापडे़ , चन्द्रकांत भण्डारी , शिवनंदन पेगड, सुदरू सेटटी , अजय बघेल , शिव सुर्यवशी , जलन कश्यप , लखन ठाकुर , विजय गुप्ता, सनमती घोष , रयमती बघेल, बसन्ती कश्यप, एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन दीदियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button