ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस संपन्न 

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस संपन्न 

à

 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा ग्राम फिरोजपुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने सरसों प्रजाति आर.एच.725 की विशेषताओं की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह प्रजाति हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2018 में विकसित की गई है । फसल लगभग 136 से 145 दिन में पककर तैयार होती है । इसकी फलिया लम्बी तथा मोटी होती हैं । दाना में तेल की मात्रा 40% होती है और इसकी उपज 10 कुन्तल प्रति एकड़ प्राप्त हो जाती है । कृषक के प्रक्षेत्र पर लगाई गई सरसों की फसल बहुत अच्छी है । फसल में यूरिया,डीएपी,म्यूरेट आफ पोटाश के अलावा सल्फर का भी प्रयोग किया गया है । फसल कीट एवं बीमारी से मुक्त है । इस अवसर पर डा. ज्ञानदीप गुप्ता सहित प्रगतिशील कृषक शिव प्रसाद यादव, जगप्रसाद, जगन्नाथ वर्मा, लक्ष्मण वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button