वार्ड 03 में विकास का संदेश लेकर घर-घर पहुँचे मंजू देवी के समर्थक, पानी को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता

👉धानमिल बस्ती से पंजाबी मोहल्ला तक गूंजा मंजू देवी के समर्थन का स्वर
👉डोर-टू-डोर जनसंपर्क में दिखा जनता का भरोसा, वार्ड 03 में तेज हुई चुनावी हलचल
👉स्वच्छ जल और साफ-सफाई के वादों के साथ मंजू देवी समर्थकों का जनसंपर्क अभियान
कतरास
नगर निगम वार्ड संख्या 03 में पार्षद पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती मंजू देवी के समर्थन में उनके पुत्र द्वारा धानमिल बस्ती एवं पंजाबी मोहल्ला क्षेत्रों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पेयजल संकट को लेकर लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की, जिसे प्राथमिक मुद्दा बताते हुए समाधान का भरोसा दिलाया गया।
मंजू देवी के पुत्र ने कहा कि वार्डवासियों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर गली-नाली व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव में जीत के बाद विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के धरातल पर उतारा जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रत्याशी के प्रति भरोसा जताते हुए पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन भी दिया।
निवेदक:
मंजू देवी समर्थक परिवारवा
वार्ड संख्या 03

Subscribe to my channel