जल संरक्षण को मिली नई रफ्तार: टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तीन तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

👉तोपचांची में विकास की पहल, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जल स्रोतों के पुनर्जीवन का किया शुभारंभ
👉खरनी, मोगरा और चारकोनिया तालाब होंगे पुनर्जीवित, ग्रामीणों को मिलेगा दीर्घकालिक लाभ
👉सिंचाई और जल संरक्षण को मजबूती, टुंडी विधायक ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य का रखा आधार
तोपचांची:
टुंडी के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तोपचांची प्रखंड में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ढांगी स्थित खरनी बांध, मोगरा बांध तथा ब्राह्मणडीहा के चारकोनिया तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि इन जल संरचनाओं के पुनर्जीवन से क्षेत्र में जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी, सिंचाई सुविधाएँ बेहतर होंगी और किसानों के साथ-साथ आम ग्रामीणों को भी इसका दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विधायक ने आगे कहा कि जनहित से जुड़ी ऐसी विकास योजनाएँ क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेंगी और आने वाले समय में इससे रोजगार और कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विकास तिवारी, अमरनाथ महतो, मोती महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, मूलचंद महतो, रुपेश तिवारी, निवास तिवारी, विनोद गोप, उमाशंकर सिंह, विजय गोप, लक्ष्मी गोप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel