ब्रेकिंग न्यूज़

बालाजी धाम में सेवा का महासागर, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभंडारे में ग्रहण किया प्रसाद ग्रहण

श्री बालाजी मंदिर रजत जयंती वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर आज विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह से देर शाम तक चले महाभंडारे में श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर भक्तिभाव, सेवा भावना और अनुशासन के अद्भुत दृश्य का साक्षी बना।

इस सफल आयोजन में टेंपल ट्रस्ट, आंध्र समाज एवं मंदिर से जुड़े स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

टेंपल ट्रस्ट ने सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आपसी सहयोग और श्रद्धा का जीवंत उदाहरण है।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button