ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय सेवा योजना की सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

लाल बहादुर शास्त्री कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बलौदा के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत बिटकुला में लगा है

लाल बहादुर शस्त्री कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बलौदा के राष्ट्रीयसेवा योजन की विशेष शिविर ग्राम बिटकुला में 28 जनवरी से 03  फरवरी तक “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर शिविर लगाया हुआ है। जिसमें भाजपा मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच कर शिविरार्थियों को उनके अच्छे कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने और समाज सेवा में अपनी विशेष योगदान देते रहने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की गरिमामई उपस्थिति ।।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पांचवां दिवस की अंतिम कालखंड सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले कर  शिविरार्थियों और ग्राम्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ज्यादातर नशे का शिकार हो रहे है। हमारे समाज में आज भी बहुत से सामाजिक बुराई है जैसे नशाखोरी, बाल विवाह, लिंग भेद, स्वच्छता को ले कर, बहुत से बुराई हमारे मानव समाज को निगल रहा है। ऐसे में आप लोग nss कैंप के माध्यम से गांव में जागरूकता फैला रहे है और उन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चला रहे है ।

एक दिन ऐसा समय आयेगा कि पूरे समाज आपके इस अभियान से जुड़ कर आपके साथ खड़े रहेंगे। ऐसे ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। आप लोग गांव भ्रमण, स्लोगन, नारा, गीत, नाटक नुक्कड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जो जागरूकता फैला रहे है । इसकी जितनी तारीफ किया जाए उतनी ही कम है। हमारे प्रधान मंत्री जी भी स्वच्छता को और सभी सामाजिक बुराइयों को ले कर जागरूकता फैलाने के लिए कई सारे योजना और अभियान चला रहे है।। इस योजना और अभियानों को आम जनता तक पहुंचाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों का बहुत बड़ा योगदान है । अंत में दीपक शर्मा जी ने सभी शिविरार्थियों प्राध्यापकों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिए।।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल से दीपक शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष,देवेश शर्मा जनपद सदस्य, दिलेंद्र कौशिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य (प्रतिनिधि), सतीष पाटनवार, नागेश्वर सिंह, सहित बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थि हुए।
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button