ब्रेकिंग न्यूज़

PF निकासी में क्रांतिकारी बदलाव: अब UPI से सीधे खाते में मिलेगा भविष्य निधि का पैसा

👉PF निकालना हुआ आसान, अप्रैल 2026 से UPI के जरिये सीधे मिलेगा पैसा

👉अब PF भी जेब में: BHIM ऐप से निकलेगा भविष्य निधि का फंड

👉लंबी प्रक्रिया को अलविदा, UPI से मिनटों में निकलेगा PF का पैसा

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि जीवन में कभी पैसों की कमी न हो। इसी सोच के साथ नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत की कमाई से भविष्य के लिये बचत करते हैं, जिसका सबसे मजबूत आधार होता है Provident Fund (PF)। यह बचत बुढ़ापे या आपात जरूरतों में सहारा बनती है, लेकिन जब अचानक इलाज, घर या किसी अन्य जरूरी खर्च के लिये PF निकालना पड़ता है, तो अब तक लंबी प्रक्रिया लोगों के लिये परेशानी बनती रही है।

अब इसी परेशानी को खत्म करने की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। जल्द ही PF की निकासी UPI के माध्यम से संभव हो सकेगी।

सूत्रों के अनुसार अप्रैल 2026 से PF खाते से सीधे UPI के जरिये पैसा निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। इस नई व्यवस्था से देशभर के करीब 8 करोड़ से अधिक PF सदस्यों को सीधा लाभ मिलेगा।

👉BHIM ऐप से होगी PF निकासी

नई सुविधा के तहत PF का पैसा BHIM (भीम) ऐप के माध्यम से निकाला जा सकेगा। ऐप में PF खाते से जुड़ी दो तरह की राशि दिखाई देगी—

👉Eligible Balance: वह राशि जिसे तुरंत निकाला जा सकेगा

👉Minimum Balance: खाते में अनिवार्य रूप से रखा जाने वाला 25 प्रतिशत हिस्सा

नियमों के अनुसार, कुल जमा PF राशि का अधिकतम 75 प्रतिशत तक निकाला जा सकेगा, जबकि 25 प्रतिशत रकम खाते में सुरक्षित रहेगी।

👉शुरुआत में लिमिट तय

सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए, शुरुआती दौर में प्रति ट्रांजेक्शन 25 हजार रुपये की सीमा तय की जाएगी। भविष्य में सिस्टम स्थिर होने के बाद इस सीमा को बढ़ाया जा सकता है।

👉UPI पिन से होगी सुरक्षा

PF निकासी के लिये UPI पिन अनिवार्य होगा। बिना पिन किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन संभव नहीं होगा, जिससे खाताधारकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

👉डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद PF से जुड़ी जटिल प्रक्रियाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। तेज, आसान और सुरक्षित निकासी के साथ PF अब एक तरह से डिजिटल बैंक की तरह जेब में उपलब्ध होगा। यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी और मजबूती देगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button