ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारी शुरू: वार्ड 7 से पूर्व पार्षद जसीम अंसारी ने लिया नामांकन पत्र

👉वार्ड 7 में सियासी हलचल तेज, जसीम अंसारी ने फिर ठोकी दावेदारी

👉जनसेवा के भरोसे फिर मैदान में उतरेंगे जसीम अंसारी, नामांकन पत्र किया प्राप्त

👉नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 7 से जसीम अंसारी ने शुरू की चुनावी तैयारी

धनबाद :

आगामी नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर धनबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 7 से पूर्व पार्षद जसीम अंसारी ने चुनावी मैदान में उतरने की दिशा में पहला औपचारिक कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने धनबाद उपायुक्त कार्यालय से अपना नामांकन पत्र प्राप्त किया।

नामांकन पत्र लेने के बाद जसीम अंसारी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वे इस बार चुनाव में पूरी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने पूर्व कार्यकाल में उन्हें जो सहयोग और समर्थन दिया, उसी के बल पर वे दोबारा जनता के बीच जा रहे हैं।

जसीम अंसारी ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए गए।

उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड की जनता उनके कार्यों का मूल्यांकन करेगी और एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करेगी।

पूर्व पार्षद ने कहा कि यदि जनता का समर्थन उन्हें मिला, तो वे वार्ड संख्या 7 के सर्वांगीण विकास के लिए पहले से भी अधिक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

नगर निगम चुनाव को लेकर जसीम अंसारी की सक्रियता से वार्ड 7 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button