सर्व साधारण को सूचना, जगदलपुर दीपोत्सव

दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम हेतु आज दिनांक 25/1/2026 को शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक धरमपुरा से दलपत सागर मार्ग पर वाहनों से शहर जाने हेतु आवागमन बंद रहेगा केवल दलपत दीपोत्सव में जाने वालों को ही वान्या लॉन तक जाने के लिए प्रवेश दिया जावेगा बाकी अन्य आम जनता जिन्हें धरमपुरा से शहर जाना है, वे धरमपुरा से अनुपमा चौक वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

कार्यक्रम में आने वाले सभी मंचासीन व अन्य अतिथि ,स्वर्गीय बलिराम कश्यप तिराहा से होकर समुन्द चौक दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे

वीवीआईपी पार्किंग
(1) मंचासीन व अन्य अतिथियों के वाहनों की पार्किंग दलपत सागर रानी गोदिया बाड़ा में रहेगा
(2) मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की पार्किंग रानीघाट के पास खाली स्थान पर रहेगा

आम जनता के वाहनों की पार्किंग
( 1) राजमहल ग्राउंड में स्वर्गीय बलिराम कश्यप तिराहा के पास रखा गया है।
(2) धरमपुरा दलपत सागर मार्ग से आने वाले अपने चारपहिया वाहनों की पार्किंग वान्या लॉन के पास एवं दोपहिया वाहनों की पार्किंग रानीघाट पहुंचने से 200 मीटर पहले सड़क पर पार्क करना होगा
(3) मीडिया के साथियों एवं दीपोत्सव कार्यक्रम में काम पर लगे व ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं स्टाफ के वाहनों की पार्किंग दलपत सागर के पास रानी गोदिया खाली बाड़ा में रहेगा।
(4) अनुपमा चौक या मिताली चौक तरफ से आ रहे आम जनता के वाहनों की पार्किंग गायत्री पेट्रोल पंप के पास राजमहल वाले गैरेज बाड़ा में रहेगा।



Subscribe to my channel