ब्रेकिंग न्यूज़

*पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज*

 

*गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस लाइन में ग्रैंड रिहर्सल*

 

*26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य रैतिक परेड की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को जनपद महाराजगंज की पुलिस लाइन में ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया।* पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में अनुशासन, तालमेल और शौर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।

 

ग्रैंड रिहर्सल में कुल नौ टोलियों ने भाग लिया, जिनमें पुलिस ऑफिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी कैडेट सहित जनपद पुलिस की विभिन्न टोलियां शामिल रहीं। इसके साथ ही मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना, महिला थाना, अग्निशमन विभाग, एसओजी, रेडियो शाखा एवं पुलिस विभाग की अन्य सहयोगी शाखाओं ने भी परेड में सहभागिता की।

 

*रैतिक परेड के प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी फरेंदा तथा द्वितीय परेड कमांडर प्रतिसार निरीक्षक रहें। ग्रैंड रिहर्सल के माध्यम से परेड की व्यवस्थाओं और मार्च पास्ट का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामयी और ऐतिहासिक बनाया जा सके।*

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button