उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

*अटल प्रतिमा के ठीक सामने एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली*

इटावा

जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला के आवास के नज़दीक अटल प्रतिमा के ठीक सामने एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष सर्दी के कारण बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिनव श्रीवास्तव से प्राप्त हुई थी,

सर्दी के कारण बेहोशी हालत में महिला मिली

तत्काल जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अवनीश दुबे द्वारा मौक़े पर पहुँच कर पीड़िता को 108 की मदद से नज़दीकी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है, डॉक्टरों द्वारा अवगत कराया गया कि पीड़ित महिला सर्दी के कारण ऐसी स्थिति में पहुँची है पर अब वह ख़तरे से बाहर है.

आपसे निवेदन है चूँकि यह महिला अज्ञात एवं मांसिक रोगी प्रतीत होती है, तथा उसके पास कोई भी आईडी कार्ड नहीं है ना ही वह कुछ बताने में सक्षम है अतः जिला प्रशासन की ओर से समस्त जनमानस से अपील है कि ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि पीड़िता के परिजनों तक यह सूचना पहुँच सके ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button