उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

*बकेवर सहित अन्य क्षेत्रों में खुलेआम हो रही कटिया डालकर बिजली चोरी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई*

बकेवर

बकेवर कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कटिया डालकर खुलेआम बिजली चोरी का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई मोहल्लों और गांवों में दिनदहाड़े अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग किया जा रहा है।

Bijali Chori ki samasya

जिससे न सिर्फ विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि ईमानदारी से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि इस संबंध में कई बार एसडीओ बकेवर सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतों के बावजूद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ न तो चेकिंग अभियान चलाया गया और न ही अवैध कनेक्शन हटाए गए, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि विद्युत विभाग शीघ्र विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही, विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button