ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर टीकमगढ़ द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का किया गया आयोजन –


साईकिल रैली निकालकर युवाओं ने बढ़ाया फिटनेस का संदेश

रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा

केंद्र सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर टीकमगढ़ द्वारा आज फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल की थीम पत्रकार एवं मीडिया पर आधारित रही। साइकिल रैली का गंजी खाना ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण के बाद गंजी खाना ग्राउंड में समापन हुआ। इस दौरान रैली में शामिल लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह पहल केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के दृष्टिकोण के तहत शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। डॉ. मंडाविया श्विकसित भारतश् के दृष्टिकोण के तहत फिटनेस को एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का अहम आधार मानते हैं।भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) टीकमगढ़ की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम शारीरिक फिटनेस की सामूहिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित करता है। इसका उद्देश्य केवल एथलीटों तक सीमित न होकर, हर नागरिक को अपनी दैनिक दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि को शामिल करने और एक स्वस्थ, फिट भारत की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर हॉकी कोच प्रिंस सेन, सुधीर जैन, उवैस खान, शिवेंद्र सिंह सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button