अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News बंद कमरे में छत की कुन्डी से युवती ने लगाई फंदा हुई मौत

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश

रतनपुर महाराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र केे ग्राम पंचायत हरदी डाली निवासी रामनरायन गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री मृतका पूर्णिमा गुप्ता ने अपने ही घर मे शुक्रवार की सुबह बंद कमरे मे छत की कुन्डी से लटक कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है।परिजनों ने बताया की मृतका के पिता को कैंसर है। जो इस समय बाहर रहकर अपना इलाज करवा रहे है। बीते 15 दिनो से मृतका के पेट मे दर्द हो रहा था। जिसका दवा भी चल रहा था। मृतक पूर्णिमा को सन्देह हुआ की उसे भी कैंसर रोग हो गया है। इस लिए पेट दर्द ठीक नही हो रहा है। और बंद कमरे मे जाकर फासी लगा ली इस दौरान बंद कमरे से आ रही आवाज को सुनकर हम परिजन दौडे और कमरे का दरवाजा तोड उसे इलाज हेतु तत्काल रतनपुर सीएचसी ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम को भेज दिया। इस सन्दर्भ मे उपनिरीक्षक गंगाराम यादव ने बताया की शव को देखकर प्रथम द्वष्टि यह आत्महत्या ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने का कारण स्पष्ट हो पायेगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button