उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News अंक पत्र पाकर खिल उठे छात्र एवं छात्राओं के चेहरे

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज : विकास खंण्ड बृजमनगंज क्षेत्र अंन्तर्गत दिनाँक 31/03/2023 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरचिहाँ में कक्षा 1 से 8 के छात्र एवं छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम एवं अंक पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा एक पाकड़ और एक रुद्राक्ष के पौधे का रोपण यादगार के रूप में कराया गया और विदाई समारोह में कक्षा 8 की छात्रा बहनें दीक्षा, खुशी, आसानी, सोनम आदि तथा छात्रों विजय, शुभम, सिद्धार्थ, शिव आदि ने अपने अनुज छात्रों को गुरु-शिष्य के महत्व को बताया सहायक अध्यापक रमेश कुमार यादव ने स्वलिखित विदाई गीत ‘मेरे इस बाग के फूलों’ का काव्य पाठ प्रस्तुत किया। काव्य पाठ के माध्यम से बच्चों को एक नेक इंन्सान बनने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बासदेव प्रसाद, चंद्र प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शीलू सोनी, अभिषेक सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button