ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड की रजत जयंती पर धनबाद से निकला जागरूकता रथ — उपायुक्त एवं एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👉25 वर्षों की उपलब्धियों का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

👉रजत जयंती और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर धनबाद से नई उम्मीदों की यात्रा शुरू

धनबाद, 11 नवंबर 2025।

झारखंड की रजत जयंती और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज धनबाद के समाहरणालय परिसर से ‘जागरूकता रथ’ की शुरुआत हुई। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इसे जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया।

यह रथ न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा, बल्कि झारखंड के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और वीरों की गाथाओं को भी जन-जन तक पहुंचाएगा।

मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी — अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, डीपीआरओ श्री सुनील कुमार सिंह, और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज़ अहमद सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button