ब्रेकिंग न्यूज़

सीपत नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाए।

पूरा सीपत क्षेत्र इस नायब तहसीलदार से परेशान था। ग्रामीणों को पुलिस बुला कर अंदर कराने की धमकी दे कर बाहर कर देता था।

सीपत तहसील :–  नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे घूसखोरी करते रंगे हाथों पकड़ाए। सीपत तहसील का नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे ₹50000 नगद राशि की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत दर्ज कराया था कि उनकी मां के नाम की फौती कार्य करना था जिसके लिए नयबतहसीलदार देश कुमार कुर्रे ने 1.5 लाख की रिश्वत की मांग किए जिसके लिए प्रार्थी को 50 हजार दे कर भेजा गया। और ACB बिलासपुर की टीम ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ने की योजन सफल हुआ।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे सीपत क्षेत्र के ग्रामीण नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे से परेशान था पैसा लिए बिना किसी ग्रामीण का काम नहीं करता उन्हें पेशी दर पेशी बुला कर परेशान करता और इस पर आवाज उठाने पर न्यायालय में ही पुलिस बुला कर अंदर करवाने की धमकी दे कर न्यायालय से बाहर कर दिया जाता था। इस तरह पूरा सीपत क्षेत्र के ग्रामीण सीपत नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे से परेशान था।

REPORTER NILKANTH YADAV Bilaspur,Janjgir Chhattisgarh News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button