IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर ने ई-गिरदावरी के मिसमैच आंकड़ों की खेतों में जाकर की जांच

राजस्व, कृषि तथा किसान द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की होती है जांच

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल । उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने आज जिला के विभिन्न गांवों के खेतों का दौरा करके राजस्व विभाग द्वारा की गई ई-गिरदावरी के मिसमैच हुए आंकड़े का खेतों में जाकर मिलान किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की। डीसी ने आज जिला के गांव सुंदरह, गुढ़ा व सतनाली के खेतों में जाकर राजस्व विभाग द्वारा ई-गिरदावरी के माध्यम से फीड किए गए आंकड़े तथा कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट और किसानों की तरफ से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से अपलोड किए गए आंकड़ों का मिलान किया। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर तीन तरह की रिपोर्ट का मिलान किया जाता है। किसान द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर भरे गए आंकड़े तथा राजस्व और कृषि विभाग द्वारा भरे गए आंकड़ों में कुछ भिन्नता आ जाती है। इसकी जांच के लिए संबंधित तहसीलदार, डीआरओ व एसडीएम भी अपने अपने क्षेत्र में मौके पर जाकर जांच करते हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने इन सभी अधिकारियों तथा संबंधित विभाग द्वारा दी गई मिसमैच की रिपोर्ट का खेतों में जाकर मिलान किया। सरकार का मकसद है कि प्रत्येक खेत की सही रिपोर्ट पहुंचे ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस मौके पर कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार नवजोत कौर, गिरदावर ओम प्रकाश तथा उमेद सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button