IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News 27 वर्ष की सेवा पूर्ण कर मुख्याध्यापक रामजीलाल रंगा शिक्षा विभाग से हुए सेवानिवृत्त

संघर्ष समिति व शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल, सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में सर्व समाज के महासचिव व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल व पूर्व मास्टर सुमेर सिंह गोठवाल द्वारा गणेश कालोनी निवासी मुख्याध्यापक रामजीलाल रंगा को उनकी 27 वर्ष की शिक्षा विभाग से बेदाग सर्विस पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, दौंगली परिसर में शाल ओढ़ाकर, पगड़ी व फूलमाला पहनाकर तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और संघर्ष समिति की ओर से उनके उज्जवल भविष्य, लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामना की गई। वहीं स्कूल के मास्टर अशोक कुमार पालीवाल, बाबूलाल, विरेंद्र, अजीत व सुशीला आदि ने जलपान की व्यवस्था कर मुख्याध्यापक रामजीलाल रंगा को सम्मानपूर्वक विदा किया और इनके मिलनसार मधुर संबंधों तथा सफलतापूर्वक की गई बेदाग सर्विस की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर परिजनों द्वारा अपने निवास पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर मित्रों व मेहमानों के लिए साधारण जलपान की ही व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक की अर्धांगिनी मनोज देवी, महावीर, दयानंद, हरद्वारी लाल रंगा, सरपंच रामफल, मास्टर रामकिशन, विजय, सोमदत्त, सतवीर, देवेंद्र, जयदेव, सुनिता, विवेक, मोनिका, गोपीचंद, महताब, गंगा व कविता आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button