अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नहीं थम रही बिरनो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर नहीं थम रही है बिरनो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल आखिर दर्जनों भैंस चोरी होने के बाद भी एक भी भैंस चोरों के ऊपर कार्यवाही करने में विफल रही है बिरनो पुलिस देखा जाए तो आवास, दुकान, और सचिवालय में चोरों ने कई बार हाथ साफ कर दिया है लेकिन बिरनो पुलिस के द्वारा एक भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाना चर्चा में बना हुआ है।चोरी की घटना में अगली कड़ी जोड़ते हुए चोरों ने निशाना बनाया है थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर सचिवालय को चोरों ने सचिवालय पर लगा सोलर प्लेट चोरी कर लिया इस घटना की जानकारी तब हुई जब बीते बुधवार को ग्राम प्रधान दुर्ग विजय राजभर मजदूरों के साथ सचिवालय के छत पर साफ सफाई के लिए पहुंचे थे उन्होंने देखा कि छत पर लगा 75 ,75 वाट के दो सोलर प्लेट गायब है काफी खोजबीन करने के बाद कहीं कुछ पता नहीं चलने पर ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिरनो थाने में तहरीर दी है। वही इस मामले पर बिरनो थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में काफी खोजबीन की गई परन्तु कोई जानकारी नहीं हो पाई है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button