अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त, कई अहम विभागों का मिला अतिरिक्त प्रभार

👉 झारखंड को मिला नया मुख्य सचिव, अविनाश कुमार संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी
👉मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार, ऊर्जा विभाग से मिला अहम दायित्व
👉सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अविनाश कुमार बने झारखंड के मुख्य सचिव
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव करते हुए अविनाश कुमार को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग की ओर से 30 सितंबर, 2025 को जारी आदेश में कहा गया कि अविनाश कुमार को उनके वर्तमान पदों के साथ-साथ मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
अविनाश कुमार फिलहाल ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित थे। साथ ही वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और झारखंड भवन (नई दिल्ली) के मुख्य स्थानिक आयुक्त का भी दायित्व संभाल रहे थे।
नए आदेश के बाद वे अगले निर्देश तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त (नई दिल्ली) का अतिरिक्त प्रभार भी बनाए रखेंगे।
इसी क्रम में अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।


Subscribe to my channel