ब्रेकिंग न्यूज़

खेतड़ी सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

खेतड़ी सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में आज हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर श्यामनाथ मिश्र की अध्यक्षता व वीर वीरांगना के प्रधान संपादक राधेश्याम भारती विपिन शाह के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पाठक प्रियांशी शर्मा दिव्या नायक ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर विस्तार से व्याख्यान दिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में रेखा कुमारी उमा कुमारी प्रेम सिंह व पूजा कुमारी ने अपने विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता में उमा कुमारी सैनी प्रथम द्वितीय स्थान पर समुद्र सिंह व तृतीय स्थान पर प्रेम सिंह रहे। सभी पाठकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जितेंद्र जांगिड़ विज्ञान अध्यापक ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए एवं कविता के माध्यम से सभी पाठकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वीर वीरांगना के प्रधान संपादक, राधेश्याम भारती, वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार शेखावाटी उद्गार के प्रधान संपादक गोविंदराम हरितवाल, डॉ सोमदत्त भगत, रामस्वरूप महरानियां प्रथम श्रेणी पुस्तकालयाध्यक्ष ने हिंदी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिरोहीवाल "सुरेन" ने किया। इस अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष चौथमल सैनी, कनिष्ठ लिपिक सुमन चौधरी, सहायक कर्मचारी मोहम्मद अली, पवन शर्मा सहित पुस्तकालय के सैकड़ो पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए वीर विरारना के प्रधान संपादक राधेश्याम भारती ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए उन महापुरुषों का जिक्र किया जिन्होंने अपनी लेखनी से हिंदी भाषा को समृद्ध भाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारती ने अपने उद्बोधन में आचार्य चतुरसेन शास्त्री के उपन्यास की चर्चा करते हुए हिंदी के महत्व को प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी बोलने वाला व्यक्ति किसी अन्य भाषा बोलने वाले व्यक्ति से किसी भी मायने में पीछे नहीं है। हिंदी सम्मान के साथ बोली और समझी जाने वाली एक महत्वपूर्ण भाषा है। इसमें बात कर हमें अपने आप को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button