Madhya Pradesh News : किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुँचे खेतों में किसानों को गले लगाकर दिया ढांढस, बोले सरकार देगी हर संभव मदद

रिपोर्टर लाल सिंह राठौड़ रतलाम मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है वहाँ हर खेत का सर्वे कर मुआवजा दिया जाएगा। किसान भाई जरा भी चिंता न करें, राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम जिले की सैलाना तहसील के ग्राम करिया पहुँचे और अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक रोग से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान मनोहर लाल मालवीय और राधेश्याम पाटीदार के खेतों में जाकर सोयाबीन की फसल का जायजा लिया।
किसानों को गले लगाया ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम करिया में किसान राधेश्याम पाटीदार से मिलकर कहा हम आपके साथ हैं, चिंता मत करो। सरकार इस संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों को इस विपत्ति से उबारना है। किसान चौपाल में संवाद खेतों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने किसान चौपाल में किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों किसानों के प्रति संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को निरंतर सहायता दी जा रही है। प्रदेश के 30 लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। गायों की सुरक्षा के लिए गौशालाओं का निर्माण किया गया है ताकि खेतों को नुकसान न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ हर खेत का सर्वे कराया जाएगा। सड़क निर्माण की घोषणा किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्राम रियावन से कालूखेड़ा तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की। प्रशासनिक टीम रही मौजूद इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह विधायक मथुरालाल डामोर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे पूर्व विधायक संगीता चारेल महापौर प्रहलाद पटेल जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह कलेक्टर राजेश बाथम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।