ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद–कोडरमा रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा व समयबद्ध कार्य पर मंडल रेल प्रबंधक का जोर

धनबाद, 09 सितम्बर 2025।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने मंगलवार को धनबाद–कोडरमा रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के उपरांत वे कोडरमा स्टेशन पहुंचे, जहां गर्डर लाँचिंग ब्लॉक में जारी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति को करीब से परखा और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button