ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : संत प्रेमानंद महाराज ने स्टीमर से जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल मथुरा में यमुना जी में आई बाढ़ ने हजारों लोगों को आफत में डाल दिया है

रिपोर्टर तेजश शर्मा मथुरा उत्तर प्रदेश

यमुना में बढ़ते जलस्तर ने वृंदावन को से चपेट में ले लिया है। करीब दो दर्जन कालोनियों के लोगों के साथ तटीय क्षेत्रों के घरों में पानी पहुंच गया है। ऐसे में बाढ़ की विभीषिका का अवलोकन करने निकले संत प्रेमानंद व्यथित नजर आए। उन्होंने तत्काल अनुयायियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश दिए। संत प्रेमानंद अपने अनुयायियों के साथ स्टीमर में बैठकर बाढ़ की विभीषिका का निरीक्षण करने निकल पड़े। यमुना किनारे बारह घाट से स्टीमर में सवार हुए संत प्रेमानंद ने कॉलोनियों में पहुंचकर हालात देखे और घरों की छत पर रह रहे लोगों को देख भावुक नजर आए। बारह घाट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब एक घंटे संत प्रेमानंद ने अनुयायियों संग भ्रमण किया और बाराह घाट से सौभरि वन होते हुए स्टीमर से एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान संत प्रेमानंद पूरी तरह शांत भाव में नजर आए। मंगलवार सुबह भी शांत भाव में नजर आए। संत प्रेमानंद के निरीक्षण के बाद उनके अनुयायियों ने स्टीमर की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरों की छत पर रह रहे लोगों को भोजन के पैकेट और पानी पहुंचाया। सभी ने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button