IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशव्यापार

Madhya Pradesh News सिंघाना पुलिस ने कसा अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा

रिपोर्टर चैन सिंह ठाकुर धार मध्य प्रदेश

महिन्द्रा XUV 500 कार से परिवहन कर ले जाई जा रही 88 हजार रूपये किमती अवैध POWER 1000 कम्पनी की बियरकेन कुल 37 पेटी 444 बल्क लीटर जप्त करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।मुखबीर सूचना पर बडवानी तरफ से एक महिन्द्रा XUV 500 कार में अवैध शराब भरकर ले लाने की सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी सिंघाना द्वारा पुलिस टीम को सूचना से अवगत कराया । चौकी सिंघाना पुलिस टीम द्वारा बडवानी रोड अम्बिका स्कुल के सामने सिंघाना पर दो टीम बनाकर बडवानी सिंघाना रोड तरफ आ रही सफेद महिन्द्रा XUV 500 क्रमांक MP 05 CA 2558 बमुश्किल पकडा कार को चैक करते कार की डिक्की मे छुपाकर रखी गई अवैध शराब परिवहन कर ले जाते 37 पेटी POWER 1000 कम्पनी की बियरकेन 444 बल्क लीटर किमती 88,000 रुपये की पकडी ।अवैध शराब परिवहन कर ले जाते आरोपी समीर कुमार व आनंद चौहान से एक महिन्द्रा XUV 500 क्रमांक MP05CA2558 किमती दस लाख रुपये व अवैध शराब 37 पेटी POWER 1000 कम्पनी की बियरकेन किमती 88,000 रूपये की जप्त कर आऱोपीयो के विरुद्ध थाना मनावर पर अपराध क्र 370/23 धारा 34(2), 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button