Madhya Pradesh News ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव ने किया सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों एवं महाघोटाले से संबंधित आवाज उठाने पर लोकसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई है।भारतीय लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मा.राहुल गांधी जी आम जनता के लिए और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं,लोकतंत्र बचाने की हर कोशिश कर रहे हैं।
जनता की आवाज को संसद में उठाने नहीं दिया जाता, इस तानाशाह सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में मंडला डिण्डौरी रोड स्थित बड चौराहा मोहगाँव में धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जी के गरिमा मयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले सहित आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधेशाह मरावी, जिला कांग्रेस कमेटी मंडला सचिव व जनपद पंचायत अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव अध्यक्ष इकबाल खान, जिला कांग्रेस कमेटी मंडला महामंत्री किशोर अग्रवाल, मुनू मंडलम अध्यक्ष मानिक लाल परते, जनपद पंचायत सदस्य महेन्द्र मरकाम, मुन्ना सैयाम, चेतराम सैयाम सहित अन्य लोगों ने भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ जमकर बरसे।
कि राहुल गाँधी की सांसद सदस्यता समाप्त करना संविधान के नियम का उल्लंघन किया गया है। इस दौरान प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री शमशाद खान, जिला कांग्रेस कमेटी मंडला उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, जिला कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया उपाध्यक्ष हीरा सिंह उइके, सिंगारपुर मंडलम अध्यक्ष प्रकाश पदम, मोहगाँव मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष हसीब खान, चाबी मंडलम अध्यक्ष धनेश झारिया, सेवक राम उइके, बसमतिया मरावी, प्रेम लता उइके, पीतम लाल झारिया, सीता राम उइके, बाबू खान, उषमान खान, जाकिर हुसैन, निक्कू मलिक, सहित ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव के सभी प्रकोष्ठों के ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष व सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहगाँव मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष हसीब खान ने किया गया है।
Subscribe to my channel