IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh New : भाजपा जिला कोरबा की नई टीम का ऐलान – गोपाल मोदी के नेतृत्व में सशक्त संगठन तैयार

संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी गोपाल मोदी की टीम भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह।

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने अपनी नई जिला पदाधिकारी टीम की घोषणा की। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति से की गई। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने 6 उपाध्यक्ष 6 मंत्री 2 महामंत्री सहित कुल 18 पदाधिकारियों की सशक्त टीम गठित की है। जिलाध्यक्ष श्री मोदी ने कहा कि नई टीम भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।

यह टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का काम करेगी। उर्जावान जिलाध्यक्ष की उर्जावान टीम संगठन के सशक्त नेतृत्वकर्ता और उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की टीम भी उतनी ही जोशीली और समर्पित है। सभी 18 पदाधिकारी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय हैं। इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी  उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी नवदीप नंदा योगेश जैन मंजू सिंह रूकमणि नायक रेणुका राठिया महामंत्री अजय विश्वकर्मा संजय शर्मा। मंत्री कमला किण्डो, कमला बरेठ, सतीश झा अजय कंवर अजय दुबे विवेक मार्कण्डेय। कोषाध्यक्ष विवेक पांडेय। सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा। जिला मीडिया प्रभारी  अर्जुन गुप्ता। सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव को बनाया गया हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में नई टीम को लेकर खासा उत्साह है और सभी को विश्वास है कि जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होकर जनता की सेवा करेगा। 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button