Uttra Khand News : साबिर पाक उर्स लाखों जायरीनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग शालीनता और सजगता पर जोर

रिपोर्टर फरहान हरिद्वार उत्तराखंड
साबिर पाक के सालाना उर्स को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी ताक़त झोंक दी है। सोमवार को कलियर हज हाउस में हुई महत्वपूर्ण बैठक में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सुरक्षा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस बार उर्स/मेले को 4 जोन और 13 सेक्टरों में बांटकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। एसपी देहात ने कहा कि इस बार उर्स में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और सेवा भाव से अपनी ड्यूटी निभाएं।उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जायरीनों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए, किसी भी प्रकार की अभद्रता सहन नहीं होगी।दरगाह क्षेत्र में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग गेट का प्रयोग अनिवार्य होगा।दरगाह परिसर में अनावश्यक रुकने की अनुमति किसी को न दी जाए ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। सभी वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाए, मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।एसपी देहात ने चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी से नदारद रहने वाले या नशे की हालत में पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि उठाईगिरों, जेबकतरों, झपट्टा मारने वालों, चोरों और अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही महिला जायरीनों के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी करने वालों से कठोरता से निपटा जाए।उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को अपनी डयूटी के दौरान सतर्क रहना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि सभी विभागों को आपसी तालमेल और समन्वय के साथ काम करने लिए कहा गया जिससे जायरीनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने कहा कि मनसा देवी मंदिर पर हुए इंसिडेंट को देखते हुए सभी जवानों को इस बार अलग से दिशा निर्देश दिए गए और जायरीनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हर पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाना होगा। भीड़भाड़ के समय सभी अधिकारी व जवान सतर्क रहकर हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। इस दौरान सीओ रुड़की नरेंद्र सिंह पंत,मेला कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार, थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, दरगाह प्रबंधक रजिया और एलआईयू टीम के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
Subscribe to my channel